बलिया में बड़ी घ’टना, एक फोन की वजह से शादी के 2 दिन पहले ही लड़की ट्रेन के सामने कूदी

बलिया डेस्क: बांसडीह के आसचौरा के एक घर में दो दिनों के बाद शादी थी. घर में ख़ुशी का माहौल था. नाच गाना हो रहा था. सभी खुश थे लेकिन इस बीच जिस लड़की की शादी थी, उसने ऐसा कदम उठा लिया कि घर की सारी ख़ुशी मातम में बदल गयी. दरअसल दो दिनों बाद दुल्हन बनने वाली लड़की ने छाता हाल्ट स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. वहीँ जब लड़की की शिनाख्त की गयी तो पूरे इलाके के लोग हैरान हो गए.

जानकारी के मुताबिक़, इसके लिए लड़की के घर वालों ने पुलिस को दी गयी अपनी शिकायत में लड़की के होने वाले पति और एक और युवक को ज़िम्मेदार बताया है. लड़के के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की शादी सुखपुरा के मिड्ढा के रहने वाले सत्यदेव सिंह के बेटे प्रवीण सिंह से तय गयी थी और दो दिनों बाद ही शादी की तारीख थी. सारी तैयारी कर ली गयी थी.

लेकिन इस बीच सरांक के रहने वाले बलवंत सिंह नाम के एक शख्स ने लड़के के होने वाले पति के पास फोन किया और कहा कि वह और लड़की एक दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों की शादी भी हो चुकी है.बाद इसके प्रवीण ने लड़की को फोन किया और सारी बात बताकर शादी तोड़ने की धमकी दे रहा था. घर वालों का कहना था कि इसी धमकी से परेशान होकर उनकी लड़की काफी दबाव में थी और उसने ऐसा कदम उठा लिया.

वहीँ अब घर वालों की मांग है कि पुलिस होने वाले पति और फोन करने वाले शख्स दोनों के खिलाफ कार्यवाही करे. इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी लेकिन फिल हाल इस घटना ने पूरे इलाके के लोगों को हिला कर रख दिया है. किसी को भी इस बात का ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago