मिलिये बलिया की आकांक्षा से जिनकी पूरी हुई ‘आकांक्षा’, बन गईं नौसेना की अधिकारी

बलिया के बैरिया क्षेत्र की आकांक्षा द्विवेदी भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बनाई गईं हैं। आकांक्षा द्विवेदी ने भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात होकर बलिया जिले का नाम देश भर में ऊंचा किया है। इसी दिसंबर महीने में आकांक्षा ने आईएनए एजीमाला में अपनी ट्रेनिंग शुरू की थी। उनकी इस कामयाबी से जिला-जवार में खुशी का माहौल है।

आकांक्षा द्विवेदी के पिता मनोज कुमार द्विवेदी नेवी में मास्टर चीफ पेटी ऑफीसर-1 के पद पर तैनात हैं। आकांक्षा के बड़े भाई आशीष कुमार द्विवेदी भी नेवी में ही एयरोनॉटिकल इंजीनियर (रेडियो) के पद पर कार्यरत हैं। आशीष कुमार द्विवेदी की तैनाती इस वक्त चेन्नई एयरपोर्ट पर है। देखा जाए तो परिवार की तीसरी सदस्य हैं आकांक्षा जो इस क्षेत्र में आई हैं।

मनोज कुमार द्विवेदी अपनी बेटी आकांक्षा के बारे में बताते हैं कि वो बचपन से ही पढ़ने में आगे थी। उसने बारहवीं तक की पढ़ाई मुंबई, अंडमान निकोबार, विशाखापट्टनम और दिल्ली से की। भौतिक विज्ञान से ग्रेजुएशन करने गोवा गई। उसके बाद भौतिक विज्ञान से ही मास्टर की डिग्री मुंबई विश्वविद्यालय से हासिल की। मास्टर उसने प्रथम श्रेणी से पूरी की।

इसी साल के पहले महीने यानी जनवरी में आकांक्षा ने नेवी का फॉर्म भरा। अप्रैल में एसएसबी में उन्हें सफलता हाथ लगी। तालाबंदी हो जाने की वजह से जुलाई में आकांक्षा ट्रेनिंग के लिए नहीं जा पाईं। इसी दिसंबर में प्रशिक्षण शुरू हुआ है। नौसेना में अब वो सब-लेफ्टिनेंट हो गई हैं। पिता मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि “आकांक्षा का सपना था नेवी में अधिकारी बनना, जो आज पूरा हो गया है। मेहनत के बूते पर आकांक्षा ने अपनी आकांक्षा पूरी कर ली है।”

Akash Kumar

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago