बलिया को आज विकासकार्यों की सौगात मिली है। जहां प्रधानमत्री सड़क योजना के तहत 3 सड़कों का लोकार्पण सांसद रविंद्र कुशवाहा ने किया। जो 14 करोड़ 42 लाख की लागत से बनाई गई हैं। तीन सड़कों का निर्माण होने से लोगों को काफी फायदा हो रहा है। उन्होंने अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। लोकार्पण के दौरान कई नेता मौजूद रहे।
बता दें ड्वाकरा हाल में आयोजित प्रधानमंत्री सड़क योजना के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लोकार्पण के मौके पर लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार के चलते ही प्रदेश और देश की तरक्की के रोज नए इतिहास रचे जा रहे हैं। कुशवाहा ने 14 करोड़ 42 लाख की लागत से बनी क्षेत्र की तीन सड़कों भेखरिया से धस्का, बेरुआरबारी से मनियर और बघाव से सेरिया मार्ग का लोकार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख चंद्र भूषण सिंह, विनोद शंकर दूबे, गौतम सिंह यादव, प्रमोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…