बलिया-गाजीपुर में BJP ने बाहरी को बनाया पंचायत उम्मीदवार, पार्टी नेताओं में हो सकती है नाराजगी

बलिया। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है। जहां एक ओर समाजवादी पार्टी अपने पार्टी से जुड़े नेताओं को अध्यक्षी उम्मीदवार घोषित कर रही है। तो सत्तारूढ़ भाजपा को अपनी पार्टी में कोई उम्मीदवार ही नहीं मिल पा रहे। भाजपा की हालत इतनी खस्ता हाल है कि बलिया और पड़ोसी जिले ग़ाज़ीपुर में दूसरी पार्टी के आए नेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया गया है। इससे खुद बीजेपी खेमे के नेताओं में नाराजगी देखी जा रही है।

बलिया भाजपा के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दूसरे पार्टी से लोगों को बुलाकर बीजेपी में शामिल करना “अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है”। बता दें कि भाजपा ने बलिया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुभासपा से दो दिन पहले बीजेपी में शामिल हुईं सुप्रिया चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि बीजेपी में सुप्रिया को शामिल कराने के बाद उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। पार्टी के इस फैसले ने बलिया के कई भाजपा नेताओं के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

जबकि ग़ाज़ीपुर में बीजेपी ने एक निर्दलीय प्रत्याशी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार बनाया है। इससे गाजीपुर जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य सपना सिंह बृहस्पतिवार को जिला भाजपा कार्यालय पहुंची और पार्टी की सदस्यता ली। इसके तुरंत बाद सपना सिंह को भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया। दोनों जिलों में अब यह चर्चा होने लगी है कि भाजपा के पास अपनी पार्टी में योग्य उम्मीदवार नहीं थे जो बाहरी जिले हुए प्रत्याशी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बना दिया गया।

किसी बाहरी को पार्टी में शामिल करा कर उम्मीदवार बनाना बीजेपी के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।क्योंकि जो भाजपा नेता वर्षों से जिला अध्यक्ष बनाने की आशा पाले हुए थे वो अब टूट चुकी है। माना जा रहा है कि सपना सिंह 25 को अपना नामांकन भी दाखिल कर देंगी। समाजवादी पार्टी ने यहां से कुसुमलता यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 day ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago