बलिया को पूर्वांचल विकास निधि के लिए 12.32 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इस विकास निधि के तहत विकास कार्यों को गति देने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित धनराशि पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा जनपद को सामान्य मद में 964.290 लाख रुपये और एससीपी मद में 267.858 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इस धनराशि के लिए विधान परिषद और विधानसभा सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए सभी प्रस्तावित कार्य नियमों और गाइडलाइन के अनुरूप होने चाहिए। साथ ही लोक निर्माण विभाग से परीक्षण कराकर आगामी तीन दिनों के भीतर अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…