बलिया को रेलवे का डबल गिफ्ट, दो ट्रेनों का हुआ विस्तार, निर्भय नारायण सिंह के प्रयासों से मिला तोहफा

बलिया।
भारतीय रेल मंत्रालय ने बलिया के यात्रियों को एक साथ दो बड़ी सौगात दी है। उत्तर रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक (CPTM) एवं बलिया जनपद के अघेला दुधैला निवासी निर्भय नारायण सिंह के प्रयासों से दो प्रमुख ट्रेनों का विस्तार बलिया तक किया गया है।

बेगमपुरा एक्सप्रेस अब बनेगी ‘बलिया–जम्मू तवी एक्सप्रेस’

अब तक वाराणसी से जम्मू तवी जाने वाली 12237/38 बेगमपुरा एक्सप्रेस अब बलिया से चलेगी। यह ट्रेन दिन में सुबह 10:00 बजे बलिया से रवाना होकर वाराणसी 12:40 बजे पहुंचेगी और वहां से जम्मू तवी जाएगी। वापसी में ट्रेन शाम 3:20 बजे बलिया पहुंचेगी। इससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं, सेना व अर्धसैनिक बलों के जवानों को काफी सुविधा मिलेगी।

साबरमती एक्सप्रेस का विस्तार बलिया तक

वाराणसी–अहमदाबाद चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस अब छपरा–बलिया मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन छपरा से सुबह 10:15 बजे चलकर बलिया होते हुए वाराणसी 1:55 बजे पहुंचेगी और अहमदाबाद जाएगी। अहमदाबाद से वापसी में यह बलिया होते हुए छपरा 1:50 बजे पहुंचेगी। इस विस्तार से गुजरात में नौकरी–व्यवसाय करने वालों के साथ अयोध्या, उज्जैन व महाकाल मंदिर के भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी।

पहले भी मिली थी सौगात

दो दिन पहले ही निर्भय नारायण सिंह के प्रयास से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली)–बलिया–पटना ट्रेन शुरू की गई थी। यह ट्रेन सुबह 6 बजे बलिया से पटना जाती है और शाम 6 बजे पटना से लौटती है, जिससे विद्यार्थियों, मरीजों व व्यापारियों को सुविधा मिल रही है।

जनता की प्रतिक्रिया

बलिया के आमजन, विद्यार्थी, व्यवसायी, नौकरीपेशा लोग और प्रबुद्ध वर्ग, सभी ने निर्भय नारायण सिंह के प्रयासों की खुलकर प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि उनके अथक प्रयासों से पिछले वर्षों में बलिया को दर्जनों नई ट्रेनों की सौगात मिली है।
स्थानीय नागरिकों का मानना है कि आने वाले समय में भी उनके योगदान से बलिया को और नई सुविधाएं एवं कनेक्टिविटी का लाभ मिलता रहेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago