बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में होगा हॉकी टूर्नामेंट का ऐतिहासिक आयोजन

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल एक बार फिर से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने जा रहा है। आगामी 5 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसे लेकर मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस भव्य टूर्नामेंट में लगभग 50 टीमों के भाग लेने की संभावना है, जिनमें 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे।

स्कूल के प्रिंसिपल श्री ए.के. बघेल ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय इस बड़े आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने स्कूल की भौगोलिक स्थिति को आयोजन के अनुकूल बताते हुए कहा कि यह स्थान चार जिलों को आपस में जोड़ता है, जिससे आवागमन और व्यवस्थाएं सहज होंगी।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक ई. तुषारनंद ने इसे बलिया के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता जिले के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अनूठा अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए टीम को सतर्क रहने का आह्वान किया।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री संजीत कुमार होंगे। विशेष अतिथि के रूप में बलिया के पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे।

प्रतियोगिता बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। इसमें झारखंड, पटना, कानपुर समेत पूर्वी भारत के विभिन्न जिलों से टीमें भाग लेंगी।

प्रेस वार्ता के दौरान विद्यालय के विद्यालय के प्रबंध निदेशक ई तुषारनन्द सह निदेशक सौम्या प्रसाद, प्रवक्ता आनंद मिश्रा, कोऑर्डिनेटर नीतू मिश्रा और खेल शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल समेत कई शिक्षकगण एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

इस आयोजन के माध्यम से बलिया न केवल खेल जगत में एक नई पहचान बनाने जा रहा है, बल्कि यह स्थानीय खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

17 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago