Categories: बलिया

बलिया में 2 सालों में 326 अपराधियों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त

बलिया में अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। पिछले 2 सालों की बात करें तो 326 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई है।

इन अपराधियों पर 97 मुकदमे दर्ज किए गए। साल 2022 में वर्ष 2022 में 56 मुकदमों में 180 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया। 14 मुकदमों में 2.62 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। साल 2021 की बात करें तो इस दौरान 41 मुकदमों में 146 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। 12 मुकदमों में 3.23 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई।

इस तरह 2 सालों में कुल 26 मुकदमों में 5.85 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। 10 मुकदमों में 45 अपाधियों पर गैंगस्टर लगाया गया, 2 मुकदमों में 15.68 लाख रूपये की संपत्ति जब्त हुई।

गैंगस्टर अधिनियम के मुताबिक एक या एक से अधिक व्यक्तियों का समूह जो अपराध के जरिए अनुचित लाभ अर्जित करता है या इस मकसद से एक्ट में उल्लिखित अपराध करता है तो वह गैंगस्टर कहा जाता है। वह चाहे किसी भी तरह का अपराध हो। गैंगस्टर एक अपराधी है, जो किसी गिरोह का सदस्य है।

बलिया एसपी राजकरन नैय्यर का कहना है कि संगठित अपराध रोकने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। गैंगस्टर सहित अन्य कार्रवाई को लेकर समय-समय पर थानावार समीक्षा की जाती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago