Categories: बलिया

बलियाः गांजा तस्करी और हत्या के सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

पुलिस ने सात कुख्यात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इनमें से चार आरोपी गांजा तस्कर और तीन हत्यारोपी हैं। पुलिस की मानें तो इन आरोपियों के ऊपर कई जगहों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

सुखपुरा हिसं के अन्य स्थानीय पुलिस ने गांजा समेत अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। एसओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि साल 2021 में दो वाहनों से करीब 71 किलो गांजा बरामद हुआ था। इस मामले में बैरिया थाना क्षेत्र के धूरीटोला निवासी राजकुमार महतो, दलजीत टोला निवासी चंदन यादव, आशीष सिंह, मिर्जापुर (मानिक छपरा) निवासी आकाश वर्मा तथा भवन टोला निवासी सुनील सिंह गांजा तस्करी में शामिल थे।

पुलिस के मुताबिक गैंग लीटर राजकुमार ने बकायदा एक संगठित गिरोह बना लिया था। उनका कहना है कि मामले में गिरोह के सभी सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा नगरा के स्थानीय थाना क्षेत्र में 17 मई को सीएसपी संचालक सत्येंद्र चौहान की हत्या की वारदात में शामिल आरोपी मलप निवासी रवि कुमार, मंटू तथा अब्दूलपुर मदारी निवासी शैलेन्द्र सिंह टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ देवेंद्र नाथ दूबे का कहना है कि इस घटना में शामिल कुछ अपराधियों पर लूट, हत्या आदि के मामले कई जगहों पर दर्ज है। ऐसे में इनके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गयी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago