Categories: बलिया

बलियाः चर्चित व्यापारी हत्याकांड में 11 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज

बलिया में चर्चित व्यापारी नंदलाल आत्महत्या प्रकरण में 11 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ शनिवार की रात उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

नगर कोतवाल राजीव सिंह ने 11 के खिलाफ गिरोहबंद अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया। देवनारायण सिंह पूना, अजय सिंह सिंघाल, रणजीत उर्फ हनुमान सिंह, शैलेन्द्र सिंह पप्पू, आलोक सिंह पिंटू, सहजानंद सिंह, अनिल चौबे, राहुल चौबे, अखिलेश प्रताप सिंह, सुनील मिश्र व राजू मिश्र आदि आरोपियों में शामिल है।बता दें कि शहर के स्टेशन – मालगोदाम रोड निवासी गन हाउस संचालक नंदलाल गुप्ता ने एक फरवरी को लाइव वीडियो बनाते हुए गोली से खुद को उड़ा लिया था। इस मामले में 12 नामजद, चार-पांच अज्ञात तथा कानपुर की दो फर्मों पर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने तथा साहूकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। एक को छोड़कर 11 नामजद तथा विवेचना में नाम प्रकाश में आने पर कुल 12 जेल भेज दिये। कुछ दिनों पहले सात को कोर्ट ने जमानत दे दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago