बलिया। भारतीय सेना में अग्निवीर बनाने का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से 70 हजार रुपये और 3 मोबाइल बरामद हुए हैं।
बता दें कि बलिया जिले के रेपुरा गांव का रहने वाला अंशू कुमार यादव बीते वर्ष नवंबर महीने में बनारस में सेना भर्ती रैली में शामिल हुआ था। वह दौड़ में सफल हो गया लेकिन मेडिकल टेस्ट में बाहर हो गया। उसने फिर से भर्ती करने के लिए आवेदन करने का सोचा। जब वह इस संबंध में जनसेवा केंद्र पहुंचा तो पता लगा कि उसकी आईडी और पासवर्ड बनारस स्थित सेना भर्ती कार्यालय से बंद कर दिया गया है। बीते 2 मार्च को वे सेना भर्ती कार्यालय आया था। इस दौरान उसे जयशंकर मिला। जयशंकर ने अंशू को बताया कि वे सीओ का ड्राइवर है।
इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों की पहचान सिंधौरा क्षेत्र के कटौना के जयशंकर, गरथवा के विकास मौर्य और गजोखर परसरा के चंदन कुमार के रूप में हुई है। तलाशी में तीनों के पास से 70 हजार रुपये और तीन मोबाइल बरामद हुए।
पुलिस की पूछताछ में जयशंकर ने बताया कि वह और उसके दोनों दोस्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। सेना भर्ती के नाम पर बेरोजगारों के साथ होने वाली ठगी के बारे में वह समाचार पत्रों में लगातार पढ़ता रहता था। उसी से प्रभावित होकर उसने कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में अपने दो दोस्तों के साथ ठगी की योजना बनाई। इसके बाद अंशू को अपना निशाना बनाया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…