बलिया में गंगा कटान से बचाव के लिए बना एप्रोज गिरा, लोगों में मचा हाहाकर

बलिया में गंगा से कटान से बचाव के लिए बनाये गया एप्रोज सोमवार को अचानक ढह कर गंगा क​टान में विलीन हो गया। जिससे स्थानीय लोगों में हाहाकर मच गया। जिसके बाद बाढ विभाग द्वारा जल्दी जल्दी बोरी में बालू व मिट्टी डालकर रोकने का प्रयास तेज हो गया है। वहीं लोगों में कटान के खतरे से भयजदा है।

जानकारी के अनुसार एनएच31 के आसपास स्थित सोनारटोला, शेषगंगापुर,ऐतिहासिक बहादुर बाबा के स्थान आदि पर कटान का खतरा मडराने लगा है।

वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि गंगा के कटान से बचाने के लिए बाढ़ विभाग द्वारा कटान रोधी कार्य मानक के अनरूप व गुणवक्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण ही एकाएक कटानरोधी एप्रोज गंगा में समाहित हो गया। जिसको लेकर ग्रामीणों में ​बाढ़ विभाग के प्रति जबदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है।

वहीं एप्रोच ढहने की सूचना के बाद बाढ़ विभाग आनन फानन में एप्रोज की मरम्मत का कार्य तेज कर दिया। बोरियों में रेत व मिट्टी भरकर समस्या को दूर करने के प्रयास में लग गये।

वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगया है कि बाढ़ विभाग कटान रोकने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जो भी तैयारी हो रही है उसमें मानक का ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जिसका नतीजा रहा है कि एप्रोज गंगा में विलीन हो गया। उन्होंने चेताया है कि अगर लापरवाही के वजह से कटान में तेजी आती है तो इसका खामियाजा विभाग को भोगना पड़ सकता है। चेताया कि बाढ़ बिभाग कटान रोधी कार्य मानक के अनरूप नही करती है तो हम आन्दोलन के लिए बाध्य होगे।

इस मौके पर दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मानक को ध्यान में रखकर कटानरोधी कार्य कराने की मांग की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago