बलिया कोर्ट ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। चारों पर 11-11 हजार का अर्थदंड लगाया गया है।
बता दें कि मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां 2021 में फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बहन सब्जी खरीदने घर से बाजार जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त अर्जुन, मोनू उर्फ मनू, समरजीत राजभर और राजेश पांडेय ने रास्ते में उसे पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया।
मामले में कोर्ट ने सुनवाई की। जहां अभियोजन के राकेश पांडेय विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो एक्ट व बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस सुनने के उपरांत अदालत ने चारों आरोपियों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…