बलिया- प्राथमिक शिक्षक संघ के चार पदाधिकारी बर्खा’स्त, सोशल मीडिया पर की थी ऐसी पोस्ट !

बलिया डेस्क : संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप के बाद उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया इकाई के चार पदाधिकारियों को उनके पद से बर्खा’स्त दिया गया है. इसके साथ साथ हटाये गए पदाधिकारियों की प्राथमिक सदस्यता भी र’द्द कर दी गयी है. इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने दी है.

उन्होंने बताया है कि इस कार्यवाही से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी और तमाम ज़िम्मेदारों को अवगत करा दिया गया है. जिन पदाधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी है, उनमे जिला मंत्री सत्येन्द नाथ राय से लेकर कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी, प्रचार मंत्री अरुणेन्द्र राय और संयुक्त मंत्री इरफ़ान अहमद शामिल हैं.

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण ने बताया कि संगठन विरोधी गतिविधियों से लेकर षडयंत्र और बाकी के कई और संगठन में संलिप्ता की वजह से प्रांतीय कार्यकारिणी से निष्कासित सदस्य भूपेन्द्र नारायण सिंह की अगुवाई में बाकी के संगठन में संलिप्तता की तस्वीर इन लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर की और इसके साथ साथ व्हाट्सएप ग्रुपों में भी शेयर किया गया.

इसके अलावा इन लोगों पर संगठन पर आप्त्तिजनक पोस्ट करने का भी आरोप है. वहीँ निकाले गए सदस्यों पर यह भी आरोप है कि इन लोगों ने जिला कार्यकारिणी से झूठ बोला और संगठन विरोधी गतिविधियों अंजाम देकर भ्रमित करने का काम किया. इसलिए यह कार्यवाही की गयी है और इन लोगों को पद से हटाने के साथ साथ इनकी प्राथमिक सदस्यता भी ख़त्म कर दी गयी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago