बलिया डेस्क : लॉकडाउन खुलने के साथ ही अब बिजली विभाग सक्रीय हो चुका है और बिजली की बकाया बिल नहीं जमा करने वालों के खिलाफ एक्शन ले रहा है। विभाग के अधिकारी अब बिजली की चोरी रोकने की कवायद में जुट गए हैं।
उनका कहना है कि हर कीमत पर बिजली चोरी पर लगाम लगानी है. इसी क्रम में आज यानी बुधवार रतसर में बिजली बिल के बकाएदारों से वसूली अभियान के तहत रतसर विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े बहादुरपुर कारी, अभईपुर एवं पकड़ी गांव में बुद्धवार को विद्युत विभाग ने बड़ी कार्यवाई करते हुए 31 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया।
एसडीओ हरिओम गुप्ता के निर्देश पर जेई मनोज वर्मा के नेतृत्व में विद्युत विभाग के इस कार्यवायी से बिजली बिल बकाएदारों व अवैध कनेक्शनधारियों में हड़कम्प की स्थिति रही। जेई मनोज वर्मा ने बताया कि बड़े बकाएदारों के द्वारा बिजली बिल जल्द जमा नही किया जाता है तो इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
कहा कि बाजार में बिजली का कामर्शियल रूप से प्रयोग करने वाले दुकानदार अपना कनेक्शन कामर्शियल करवा ले नही तो उनके ऊपर जुर्माना लगाने के साथ ही कानूनी कार्यवायी की जाएगी। इस मौके पर लाइनमैन राजेश यादव, जिशान, बच्चालाल, रविन्द्र, दद्दन, अवधेश, आकाश, बादशाह आदि मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…