बलिया। बांसडीहरोड थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनाडाबर गांव के चार वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। बता दें कि सभी के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
जगह जगह छापेमारी कर रही थी। आज पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने चारों फरार आरोपियों को दरदबोचा। पुलिसिया कार्रवाई में सुदामा, सत्येंद्र, बाला राम और छांगुर नाम के आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। चारों आरोपियों के खिलाफ करीब एक साल पहले मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में बांसडीहरोड थाने के एसआई मुन्ना राम, सिपाही विजय कुमार, धर्मेंद्र यादव, रवि मौर्य आदि थे।
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…