Categories: featuredUncategorized

बलिया: पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने अपनी ही सरकार को घेरा, दिया यह बड़ा बयान

बलिया। भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया जिससे वह मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने नगरा में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अपनी सरकार को घेरा और जमकर सवाल उठाए।पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा देश के किसान मजदूर व व्यापारियों के टैक्सेशन से जिस अचल संपति को पूर्वजों ने बनाया था। उन संपत्तियों को उद्योगपतियों को बेचकर सरकार कह रही है कि भारत महान है, देश महाशक्ति बन रहा है। दुनिया में स्थान प्राप्त कर रहा है। यह काफी हास्यास्पद है। पूर्व विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि नौकरियां अखबारों में दी जा रही। जिले को नाम जादे और राय जादे पंगु बना दिये हैं, जिला जाम के बाद जल में फंसा हुआ है।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार संपतियो को बेचने का नाम मुद्रीकरण दिया है। मतलब नाक को घुमा कर पकड़ रही है। सोमवार को वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार को एक लाख करोड़ रुपए जुटाना है। इसके लिये रेलवे स्टेशन, 256 रूट सेट, 90 यात्री गाड़ी, 4 पर्वतीय रेलवे, 15 रेलवे स्टेडियम, 1476 ओवरहेड रेलवे इंक्रिमेंट, 674 किमी फ्रेट कॉरिडोर, 741 किमी कोंकण रेलवे, 14917 बीएसएनएल टॉवर, 26 हजार किमी सड़क के रख रखाव, 2 लाख 75 हजार किमी से अधिक फाईवर लाइन का मुद्रीकरण करके 29 हजार करोड़ रुपए प्राप्त किया जाएगा। इस तरह देश की अचल संपति बेच कर 6 लाख करोड़ रुपए जुटाने की योजना को लांच की गई।साथ ही विधायक ने कहा कि अधिकारियों ने सरकार को गलत सूचना देकर देश को शौच मुक्त घोषित करा दिया, जबकि आज भी गावों के बाहर सैकड़ों महिलाएं सड़कों को गन्दा कर रही है। कहे कि पूरा सरकारी अमला आंख बन्द कर अपने तरीके से काम कर रहा है और राजनैतिक कार्यकर्ता पंगु बन गया है। वह चट्टी चौराहों पर डिप्रेशन में गलत शब्दों का प्रयोग कर रहा है। उसको दर्द है। 2022 का चुनाव सामने है, लोगों के पास बहुत से ऐसे सवाल है जिसका जवाब चाहते है।

कहे कि अस्पताल निरीक्षण के वक्त मुख्यमंत्री के आंख में मिर्चा झोंक दिया गया , मुख्यमंत्री को सब सुंदर ही दिखा। अस्पताल सुधरने के बजाय और बिगड़ता ही जा रहा। 6 सितंबर को किसानों और अस्पताल को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक देंगे। गौरतलब है कि भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह कई मौकों पर अपनी ही सरकार को घेर चुके हैं। अब उनके इस बयान से भाजपाई सकपका गए तो विपक्षी पार्टियां भी जमकर चुटकी ले रही हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago