Categories: बलिया

बलिया- मुफ्त राशन को लेकर पीएम मोदी और यूपी सरकार पर जमकर बरसे पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह

बलिया। नगरा में पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने एक बार बीजेपी सरकार को घेरा। मुफ्त राशन देने को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला। साथ ही यूपी की तुलना तेलंगाना से करते हुए कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने लाखों रुपये देकर बेरोजगारों को रोजगार दिया। जो अब विकाससील नहीं बल्कि विकसित राज्य हो गया है। जबकि यूपी हर मायने में फिसड्डी हो गया। एक पत्रिका की ताजा सर्वे में 20 राज्यों में यूपी स्वास्थ्य, इंफ़्रा रोजगार में 19-20वें स्थान पर है।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी साहब काम दो, रोजगार दो, मुफ्त का राशन देकर अपाहिज मत बनाओ। आप सौ करोड़ लोगों को मुफ्त का राशन देकर अकर्मण्य बनाना चाह रहे है। आप काम दीजिए। वह मेहनत करके खाएंगे और बच्चों को पढ़ाएंगे। उन्हें अनुदान नहीं काम चाहिए। आज किसान गरीबों की ऐसी हैसियत नहीं कि अपने बच्चों को मेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करा ले।जिस आश्वासन पर किसानों का आंदोलन तोड़ा उसे भी पूरा नहीं किया। भारत अमरीका या जापान नहीं है यह कृषि प्रधान देश है जहां की अर्थव्यवस्था कृषि से ही चलती है। निवेदन है कि लोगों को रोजगार मुहैया करावें।

साथ ही कहा कि विपक्ष की तो छोड़िए भाजपा के लोगों की भी अधिकारी नहीं सुन रहे है। ये सब ब्यूरोक्रेट्स को बढ़ावा देने का नतीजा है। बीजेपी सरकार ब्यूरोक्रेट्स को आगे करके विपक्ष को दबाने की कोशिश करती। एसडीएम तहसीलदार का काम हो गया है धन उगाही करना। सरकार विदेशों में जाकर एमयू साइन कर रही है लेकिन यहां उद्योग बंद पड़े हैं जबकि कांग्रेस सरकार में उद्योग चालू थे लोगों को रोजगार मिलता था। उत्तर प्रदेश में झूठ का हिमालय खड़ा है। किसी का घर मकान गिरा देना जंगल राज है। ये क़ानून क़ा शासन नहीं है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago