बलिया- नारेबाजी मामले में पूर्व मंत्री का दावा, आरोपी का बीजेपी कनेक्शन, सबूत में दिखाए फोटो

बलिया। जिला पंचायत चुनाव में सपा ने जीत का स्वाद तो चखा लेकिन पुलिसिया कार्रवाई ने जश्न के रंग में भंग डाल दिया। सपा को सीट जीते एक दिन भी नहीं गुजरा कि पुलिस ने सपाईयों पर FIR दर्ज कर दी। मामला राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी को गाली देते हुए वायरल हुए वीडियो का है। जहां पुलिस ने मामले में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी, उनके पिता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, जिपं के पूर्व सदस्य अमित यादव, जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, राजेंद्र यादव, रमेश यादव, शिवपाल यादव, दिनेश यादव, प्रेम प्रकाश यादव, विकास कुमार ओझा समेत 10  नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था।

पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने लगाए षडयंत्र के आरोप-  इस मामले को लेकर सपा में जमकर विरोध की स्थिति है। नाराज सपाईयों ने प्रेसवार्ता बुलाई। इसमें पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कहा कि हमें बदनाम करने का बाकायदा षड्यंत्र रचा गया। यह सोची समझी साजिश है। अंबिका चौधरी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यदि साज़िश कर्ताओं को एक सप्ताह के अन्दर बेनकाब नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा कि मैं इस कार्रवाई की निंदा करता हूं।

ऐसे साजिशकर्ताओं पर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं स्वयं व अन्य सपाईयों पर एफआईआर दर्ज होने के मामले में कहा कि मतगणना के पश्चात जिला प्रशासन के संरक्षण में विजई सपा प्रत्याशी को विशेष सुरक्षा के साथ 3:30 बजे उनके कपूरी स्थित आवास पर पहुंचा दिया गया, सपा की ओर से कोई भी विजय जुलूस नहीं निकाला गया, विजय जुलूस निकालने और कानून का उल्लंघन किए जाने का दोषी बना दिया गया।

पूर्वी मंत्री ने आरोपी के बीजेपी नेताओं के साथ फोटो दिखाए- चौधरी ने मीडिया को 3 तस्वीरें दिखाई। जिनमें आरोपी भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, उपेन्द्र तिवारी, आनंद स्वरुप शुक्ल  के साथ और नेताओं के साथ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा की इससे भी यह स्पष्ट हो जाता है कि समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की सोची समझी साजिश को अंजाम दिया गया है इस राज को जिला प्रशासन को तत्काल उजागर करना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago