पूर्व मंत्री की गाड़ी हुई पंक्चर तो चोरो ने उड़ा ली अटैची, नारद राय बोले- कानून व्यवस्था पर सरकार फेल

बलिया। उत्तरप्रदेश में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने एक पूर्व मंत्री के वाहन से अटैची पार कर दी। चोरों ने सपा के पूर्व मंत्री के वाहन से उस समय अटैची उड़ा दिया, जब उनका चालक वाहन का पहिया बदल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन जुट गई। चोरों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले। दरअसल सपा के पूर्व मंत्री नारद राय अपनी फार्चूनर वाहन से वाराणसी से बलिया लौट रहे थे। इसी दौरान करीब 6 बजे नगर के सकलेनाबाद में वाहन पंक्चर हो गया।

जिसकी वजह से चालक ने वाहन रोक दिया और पहिया बदलने में जुट गया। इस दौरान पूर्व मंत्री अपने लोगों के साथ पैदल इधर-उधर टहलने लगे। स्टेपनी बदलने के बाद जब चालक वाहन लेकर आया तो पूर्व मंत्री ने देखा कि वाहन में रखा अटैची गायब है। चोरी की सूचना से मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पूर्व मंत्री के कई परिचित भी वहां पहुंच गए। सूचना पर गोराबाजार चौकी प्रभारी सुनील तिवारी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ देख किसी कार्यवश आए नंदगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय भी रुक गए।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के जीतने भी शोरूम थे, उसमें लगे CCTV कैमरा के फुटेज को देखा। एक फुटेज में चेहरे पर मास्क लगाया एक लड़का अटैची लेकर जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पूर्व मंत्री नारद राय ने बताया कि अटैची में 25 हजार नकदी के साथ ही जरूरी कागजात थे। कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वत हो गई है। चोरों-बदमाशों के दिलोदिमाग में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रह गया है। कानून व्यवस्था को कायम रखने में सरकार पूरी तरह से फेल है।

उस स्थान पर, जहां कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरा लगा है, उस स्थान से किसी के गाड़ी से अटैची गायब होना दुर्भाग्यपूर्ण है। यहां पर जिन दुकानदारों ने कैमरा लगाया है, वह सिर्फ दुकान के अंदर का नजारा देखने तक ही सीमित है, इन कैमरों के लैंश बाहर नजर नहीं रखते है। ऐसे में यदि बाहर कोई वारदात होती है तो वह कैमरा में कैद नहीं हो सकती।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago