बलिया डेस्क: प्रदेश के कई जिलों में जिलाधिकारी के रुप में अपनी सेवाएं दे चुके पूर्व आईएएस सच्चिदानंद दूबे का लखनऊ में शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। इसकी खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव बेरुआरबारी में शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लग गयी।
आपको बता दें कि आईएएस सच्चिदानंद दूबे के दो पुत्र है। एक पुत्र इंकम टैक्स कमिश्नर गोवा है, जबकि एक पुत्र पीएफ कमिशनर लखनऊ है। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में ही किया गया। इधर, आईएएस सच्चिदानंद दूबे के निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक आवास पर पहुंचे लोगों ने उनके अनुज शिवानंद दूबे से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
इसमें भाजपा नेता विनोदशंकर दूबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, गोपालजी दुबे, संजय दुबे, दिलीप दुबे, पुनीत पाठक, भासपा प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, जनार्दन उपाध्याय, प्रधानाचार्य आशीष सिंह, अमित सिंह आदि रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…