बलिया डेस्क : प्रदेश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए योगी सरकार ने अपनी कमर कस ली है। प्रदेश में कोरोना की जांचों में तेजी से इजाफा किया जाए इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों को प्रदेश में रोजाना ढ़ाई लाख जांचें कराने के आदेश दिए हैं। प्रदेश के चार जनपदों बलिया, गाजीपुर, जौनपुर और प्रतापगढ़ में बीएसएल टू लैब को बनाया जाएगा। जिससे इन जिलों में कोरोना की जांच सुविधा से हो सकेगी और अन्य लैब का भार भी कम होगा। इन चार जनपदों में बीएसएल टू लैब की शुरूआत होने से आरटीपीसीआर टेस्ट तेजी से किए जा सकेंगे।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ डीएस नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया जिससे प्रदेश में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने और जांच, भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। एक्सपर्ट कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार कर दो प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए हैं। जिसमें कोरोना जांच, अस्पताल में भर्ती हल्के लक्ष्ण वाले रोगियों के मॉनिटरिंग कर एक हफ्ते पूरे होने के बाद कोई भी लक्ष्ण न दिखने पर व ऑक्सीजन, बीपी व कोई अन्य दिक्कत न होने पर उनकी छुट्टी कर उनको होम आइसोलेट करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…