Categories: featured

बलिया: 4 साल से जलभराव से थे परेशान, सरकार ने नहीं सुनी तो खुद ही बना ली सड़क

बलिया में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने बार-बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके लोग अब इतना परेशान हो चुके हैं कि खुद ही उन्होंने मार्ग का कायाकल्प करने का फैसला लिया है। हम बात कर रहे हैं जिले के काजीपुरा मोहल्ला की। जहां काजीपुरावासी पिछले 4 सालों ने जलभराव की समस्या से जुझ रहे हैं।

जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने से आए दिन जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे परेशान रहवासियों ने कई बार शासन-प्रशासन के दरवाजे खटखटाए लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। नगरपालिका प्रशासन को भी कई बार समस्या से अवगत कराया लेकिन अधिकारी आंखों पर पट्टी बांध कर बैठे हैं। जिन्हें रहवासियों की समस्या नजर नहीं आती।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि अगर किसी के घर शादी विवाह हो तो जलजमाव की वजह से उनके यहां मेहमान आने से कतराते है। हालांकि नगरपालिका द्वारा पानी निकालने के लिये मशीन की व्यवस्था की गयी है लेकिन वह भी नाकाफी है। इससे परेशान मोहल्ले के लोगों ने खुद ही इस नरक से मुक्ति पाने का इरादा कर लिया और चंदा जुटाकर जलजमाव से कुछ हद तक निजात पा लिया। सड़क बनवाने में नासिर जमाल, बरकतुल्लाह, अशफाक अंसारी, दारा जी, अब्दुल कादिर, रिंकू राइन आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago