बलिया में खाद्य विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जहां खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों से दूध दही के 7 नमूने लिये। साथ ही बार-बार पकोड़े बनाने के लिए प्रयोग करने वाले एक ही तेल की जांच। जिसमें एक दुकानदार का खाद्य तेल मानक अनुरूप नहीं पाया गया। जिसे अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।
बता दें सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. वेद प्रकाश मिश्र के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. डीके राय के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त खाद्य डॉक्टर मिश्र ने बताया कि विभिन्न स्थानों से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के डॉ डी के राय नेतृत्व में टीम बनाकर दूध के 6 और दही का एक नमूना लिया गया। जिसे जांच के लिये भेज दिया गया है।
इसके अलावा पकोड़े बनाने में एक ही तेल को बार बार प्रयोग करने वाले 8 दुकानों पर खाद्य तेल जांच DOM किट से किया गया। जिसमें एक नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया जिसे तत्काल मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। खाद्य विभाग का कहना है कि लगातार इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…