बलिया- अभी भी 1255 पीएम आवास अधूरे, विभाग कराएगा सत्यापन, लाभार्थियों को नोटिस होगा जारी

बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना पीएम आवास योजन का टारगेट वक्त पर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। यूपी के बलिया में अब भी 1255 लाभार्थियों का आवास अधूरा है। ऐसे में पहली किस्त लेने के बावजूद काम शुरू नहीं करने वाले लाभार्थियों को चिह्नित किया जा रहा है। इन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी काम शुरू नहीं होने पर आवास राशि की रिकवरी होगी। बता दें सरकार ने 2022 तक सभी को पक्का मकान देने का टारगेट रखा है।

बता दें कुल 8 हजार 635 लाभार्थियों को आवास का आवंटन किया गया है लेकिन वित्तीय वर्ष खत्म होने के दो सप्ताह बाद भी 1255 आवास अधूरे हैं। अधिकारियों की माने तो आवंटन के अनुसार 7 हजार 380 आवास पूरे हो चुके हैं और शेष 1255 आवास अभी अधूरे हैं। हालांकि भवन सामग्रियों की महंगाई के कारण लाभार्थियों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।

उधर, वित्तीय वर्ष के आखिरी समय में शासन की ओर से 60 पीएम आवास निर्माण के लिए अतिरिक्त लक्ष्य उपलब्ध कराया गया है। इसके आवंटन की भी प्रक्रिया चल रही है। इस तरह साल 2021-22 के कुल 1315 आवास अभी बनने हैं। अब अधिकारियों ने पहले से आवंटित आवासों का सत्यापन कराने की तैयारी की है। अधिकांश लाभार्थियों को पहली किस्त जारी हो चुकी है लेकिन दूसरी किस्त की मांग नहीं हुई है। ऐसे में सत्यापन में अगर कोई आवास का काम शुरू नहीं होगा तो संबंधित लाभार्थी को नोटिस जारी किया जाएगा।

वहीं डीआरडीए बलिया के पीसी के डीएन दुबे का कहना है कि बीते वित्तीय साल के 60 पीएम आवास के आवंटन की प्रक्रिया शुरू है। पहले से आवंटित आवासों के सापेक्ष अधूरे आवास का सत्यापन करने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया है। आवास निर्माण शुरू न मिलने पर नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद भी निर्माण शुरू नहीं होने पर राशि की रिकवरी की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago