Categories: Uncategorized

बलिया बा’ढ़ : नहीं सु’धरे हा’लात, लोग बोले- अब तो खाने के लाले भी पड़ गए है !

बलिया के बाढ़ ग्रस्त इलाके का बीते दिनों सीएम योगी ने दौरा किया थे लेकिन इसके बावजूद हालात में सुधार नहीं हुआ है बल्कि लोगों का कहना है कि स्थिति और बदतर होती जा रही है. वहीँ प्रशासन ने जो भी इंतज़ाम किया है वह नाकाफी है. वहीँ बाढ़ से प्रभावित लोगों का कहना है की अब तो हम लोगों के खाने के लाले भी पड़ गए है. हालाँकि गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि रुक ज़रूर गयी है लेकिन बाढ़ का पानी जस का तस बना हुआ है.


आपको बता दें कि विकास खंड मुरलीछपरा के मुरारपट्टी से लेकर रामपुर कोड़रहा और हृदयपुर समेट तमाम पंचायत के लाखों लोग फिलहाल बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. लेकिन जलस्तर के स्थिर होने की वजह से उन्हें कुछ सुकून ज़रूर मिला है. लेकिन पानी भरे रहने की वजह से लोग अपने घरों में ही फंसे हुए हैं. बाहर निकलने का कोई ज़रिया नहीं है. ऐसे में खाने पीने से लेकर बाकी की ज़रूरतों की चीज़ों की कमी होने लगी है.

बड़ी बात यह है कि जिन इलाकों में पानी भरा हुआ है, वहां पर बिजली भी गायब है. लेकिन अभी तक प्रशासन ने तो खाने का इंतजाम कर पाया है और न ही जेनरेटर का. ऐसे में बिना खाना पानी के घर में फंसे लोगों की परेशानी और नाराज़गी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है.
पहली बार ऐसा हुआ है जब बाढ़ की स्थिति में प्रशासन ने खाने पीने तक का इंतजाम नहीं किया है.

इलाके के लोगों का कहना है कि बाढ़ तो इससे पहले भी आई है लेकिन हमेशा से प्रशासन ने अपनी ज़िम्मेदारी बखूबी निभाई है और खाने पीने से लेकर जेनरेटर का इंतजाम किया गया है. लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति उस समय है जब कुछ दिनों पहले ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने इलाके का दौरा किया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago