बलिया। पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस लाइन में अयोजन किया गया। जहां पुलिस अधीक्षक बलिया ने बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस ध्वज का रोहण किया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने संबोधित भी किया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाने के साथ ही कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने के लिए प्रेरित किया। जनपद के समस्त कोतवाली,थानों, पुलिस चौकियों और कार्यालयों में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया।
गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है ध्वज- यूपी पुलिस के इतिहास में 23 नवंबर का दिन खास महत्व रखता है। यह ध्वज न सिर्फ पुलिस बल के चरित्र को दर्शाता है, बल्कि गौरवशाली इतिहास का भी प्रतीक है। पुलिस अधीक्षक ने जवानों को झंडा दिवस का टैग भी लगाया। उधर विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों ने पुलिस के जवानों को झंडा दिवस टैग लगाया।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…