बलियाः रेवती पुलिस ने पांच ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो अलग अलग जगह चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा, चाकू समेत कई हथियार बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने आठ मुकदमों का खुलासा करते हुए आरोपियों का चालान कर दिया गया। वहीं एक आरोपी भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि सोमवार रात सिपाहियों के साथ पचरूखा देवी मंदिर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एसआई सूरज सिंह वहां पहुंचे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि छेड़ी पुलिस के पास में कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तभी एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों ने पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। बदमाशों की पहचान मनोज साहनी पुत्र शिवभुआल साहनी निवासी रेवती, प्रदीप भारती उर्फ गोलू पुत्र परमहंस राम निवासी पहेसर थाना पकड़ी और दीपक कुमार पासवान पुत्र लालदेव पासवान निवासी कस्बा रेवती वार्ड नंबर 9 के रुप में हुई है। आरोपी चोरी कर जेवर सुनील वर्मा निवासी रेवती और मुकेश वर्मा को बेचते थे। पुलिस ने उन दोनों को भी गिरफ्तार किया।
इस दौरान आरोपियों से पूछताछ में कई चोरियों का खुलासा हुआ। 12 जून को रेवती थाना क्षेत्र के सियरहियां गांव के मकान में चोरी हुई। इसके अलावा 10 मई को नगरा थाना क्षेत्र, 28 जून को रसड़ा थाना अंतर्गत बेसवान गांव, 6 जून को गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में एक मकान में की वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। 7 जुलाई को बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के जानपुर गांव, 24 फरवरी को सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी मोड़ के पास, 3 मार्च को सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव स्थित एक मकान से पैसा व गहने की चोरी, 16 मार्च को सहतवार थाना क्षेत्र के बघांव गांव में एक घर में हुई चोरी का खुलासा रेवती पुलिस ने कर दिया।
इस कार्यवाही में आरोपियों के पास से सात सोने की अंगूठी, दो सोने की चूड़ी, दो सोने की चेन, एक जोड़ी झुमका, एक हार सहित एक लाख अस्सी हजार तीन सौ रुपए बरामद किए हैं। खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह, एसएसआई बृजेश सिंह, एसआई सूरज सिंह, मुख्य आरक्षी प्रकाश चंद यादव, कांस्टेबल राम अनन्त यादव, रामनाथ, सौरभ सिंह, संदीप सोनकर, अरविंद कुमार, आशीष ठाकुर, अनिल चौधरी आदि रहे।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…