बलिया- पहले पति को छोड़ प्रेमी से की शादी, रास्ते से हटाने के लिए घाघरा नदी ले गया फिर

बलिया डेस्क: बलिया के बैरिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं. दरअसल यहाँ पर एक पति ने अपनी पत्नी जो कभी उसकी प्रेमिका हुआ करती थी, उसे ही रास्ते से हटाने की कोशिश की और उसे घाघरा नदी में फेंक दिया. हालाँकि नदी में मछली मा’र रहे मछुआरों ने महिला को पानी में गिरता देख लिया और उसे बचाने में कामयाब रहे. इस तरह उस महिला की जान बच गयी.

बड़ी बात यह है कि उस महिला की पहले से ही एक शादी हुई थी लेकिन उसने अपने इस प्रेमी पति के लिए अपने पहले पति का घर छोड़ दिया था और अब इसके साथ चार साल से शादी करके रह रही थी. इतना ही नहीं, अपने इस दूसरे प्रेमी पति से उसे एक तीन साल का लड़का भी है.बताया जा रहा है कि दोकटी इलाके के एक गाँव की इस लड़की की पहली शादी बैरिया के रहने वाले एक शख्स से करीब आठ साल पहले हुए थी लेकिन इस बीच उसे उस गाँव के एक दूसरे लड़के से प्यार हो गया

और शादी के चार साल बाद वह अपने पति को छोड़ प्रेमी के साथ भाग गयी. बाद में दोनों ने शादी भी कर ली और एक लड़का भी हो गया.लेकिन अब दोनों में बात बात पर लड़ाई होने लगी थी. प्रेमी पति महिला का इलाज कराने के बजाय उसे मा’रता पी’टता था और अब उसने उसे रास्ते से हटाने के बारे में सोचा. वह अपनी बीवी को नेशनल हाई वे -31 के पास जयप्रभा सेतु पर ले गया. गाड़ी से उतरकर सेल्फी लेने के बहाने महिला को नीचे फेंक दिया.

हालाँकि महिला की किस्मत अच्छी थी. मछुआरों ने उसे बचा लिया और उसे बिहार पुलिस को सौंप दिया. फिलहाल महिला का प्राथमिक इलाज चल रहा है और पति बच्चे को लेकर फरार है. इस मामले में ह’त्या की कोशिश का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago