सरेआम गोली चलाने वाले के बचाव में उतरे सुरेंद्र सिंह, आरोपी को बताया भाजपा का सहयोगी

बलिया डेस्क : बीते कल कोटे के आवंटन को लेकर हो रही बैठक में भाजपा विधायक के करीबी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने दिन दहाड़े और आला अधिकारीयों के सामने गोली चला दी. इसमें एक शख्स की जान चली गयी.

देश भर में इसका वीडियो वायरल हो गया और इसके साथ ही यूपी पुलिस के इकबाल और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है. इस बीच अब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर बड़ा ही शर्मनाक बयान दिया है. उन्होंने आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह का बचाव करते हुए कहा है कि उसने आत्मरक्षा में गोली चलाई है.

विधायक सुरेंद्र सिंह ने आगे धीरेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा का सहयोगी बताया है. उन्होंने कहा है कि आप लोग धीरेंद्र सिंह आरोपी बता रहे हैं. लेकिन धीरेंद्र के पिता को उन्होंने डंडे से मारा गया. उन्होंने कहा कि किसी के पिता, माँ, भाभी और बहू को लाठी डंडे और रॉड से मारा गया और इसमें 6 महिला और 2 पुरुष को घायल हो गए.

इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. सुरेंद्र सिंह ने इसे असाधारण बताया और कहा कि आत्मरक्षा के लिए ही बन्दूक का लाइसेंस दिया जाता है. सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि लगता है उनके पास मरने और मारने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था. इसके अलावा सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि उनके दरवाज़े पर जो भी आता है वह उसका स्वागत करते हैं.

ऐसे में मुमकिन है कि पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते धीरेंद्र प्रताप सिंह भी उनके पास आया होगा. जो दोषी है उन पर पुलिस कार्रवाई करे। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया एक पक्ष की आवाज को बुलंद कर रहा है. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मीडिया को सही तथ्य दिखाना चाहिए. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे दरवाजे पर जो भी आता है, मैं उसका स्वागत करता हूं.

पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह भी मेरे पास आया होगा. इस मामले में धीरेंद्र सिंह समेत 8 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. केस दर्ज किया गया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago