Categories: बलिया

बलियाः शार्ट सर्किट से तीन दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

बलिया: नरही थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात आगजनी की गंभीर घटना सामने आई है, जहां शार्ट सर्किट से लगी आग में तीन गुमटियां जलकर राख हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में लोगों ने आग पर काबू पाया लेकिन आग बुझाने से पहले ही दुकानों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया।

घटना लक्ष्मणपुर चौराहा की है जहां कथरिया जाने वाले मार्ग पर आसपास ही तीन दुकानें स्थित हैं। इनमें एक दुकान पिपरा निवासी धर्मेंद्र कुमार की है। इसमें सैलून की दुकान है। इसी दुकान के पास में पिपराकलां गांव निवासी राम सागर की चाय की दुकान थी और और इसके पास अमाव निवासी मोहम्मद शमशाद अंसारी की कपड़े की दुकान थी। यानि तीनों गुमटी एक दूसरे के बिल्कुल पास रखी हैं।

सोमवार शाम दुकानदार अपने घर चले गए। लेकिन रात 11 बजे के करीब धर्मेंद्र कुमार की सैलून की दुकान से आग की लपटें उठनी शुरू हुई और देखते ही देखते इस आग ने राम सागर की चाय दुकान और मोहम्मद शमशाद अंसारी की कपड़े की दुकान को भी अपने आगोश में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण इकट्ठे हुए। तुरंत आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था।

वहीं इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक सूचना देने के 2 घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि लक्ष्मणपुर चट्टी के चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी रहती है। यदि पुलिस वहां मौजूद रहती तो समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 weeks ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

1 month ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago