Categories: बलिया

बलियाः अज्ञात कारणों से रिहायशी झोपड़ियों में लगी आग, सामान और नगदी जलकर खाक

बलियाः सुरेमनपुर दियरांचल के गोपाल नगर में आगजनी की घटना में 5 लोगों की रिहायशी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। आगजनी में झोपड़ी में रखा सारा सामान और नगदी जलने से हजारों का नुकसान हो गया।

आसपास के ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। बता दें कि सबसे पहले आग सरस्वती देवी पत्नी बृजेश यादव की रिहायसी झोपड़ी में लगी। इसके बाद आग ने पार्वती देवी पत्नी राजेश यादव, दीनानाथ यादव, उमाशंकर यादव, अवधेश यादव आदि के रिहायशी मड़हे को चपेट में लिया।

आग लगने के कारण पूरे गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही। लोग अपने-अपने रिहायसी मड़हे पर पानी डालने लगे। वहीं दर्जनों ग्रामीणों ने पंपिंग सेट चलाकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेखपाल राजू यादव ने बताया कि नुकसान का जायजा ले लिया गया है। तहसील से सहायता के लिए तत्काल रिपोर्ट भेजा जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago