बलिया: मठ के महंत पर युवती के यौन शोषण के मामले में FIR, अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

बलिया डेस्क : बलिया के बेल्थारा रोड के खैराखास मठ के एक महंत और उसके दो शिष्यों ने एक युवती का यौन शोषण किया. आरोप के मुताबिक महंत पिछले 7 साल  से लड़की को अपनी हवस का शिकार बना रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत 3 जनवरी को केस दर्ज किया गया था. लेकिन फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

पीड़ित लड़की ने शुक्रवार को अपनी शिकायत लेकर डीआईजी आजमगढ़ मंडल, सुभाष चंद्र दुबे के पास पहुंची थी. पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा था कि महंत अपने शिष्यों के साथ मिलकर पिछले सात सालों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है और उसे लगातार डरा धमका रहा है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है.

मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी और वर्तमान में उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने आरोप लगाया है कि महंत भूपन तिवारी उर्फ मौना बाबा, निवासी सदर गोड़वा थाना ललिया जनपद बलरामपुर और उसका शिष्य जगत नारायण दुबे निवासी खैराखास थाना उभाव जनपद बलिया और राजेश कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू निवासी मालगोदाम रोड, बेल्थरा रोड थाना उभांव वर्ष 2015 से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे.

पीड़िता का कहना है कि महंत उसका रिश्तेदार है. लड़की के पिता की मौत के बाद वह पढ़ाई के लिए उसे मठ ले गया था.  डीआईजी ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच के भी आदेश दिए गए हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago