Categories: बलिया

बलियाः सड़क पर उत्पात मचाने वाले 14 नामजद और 200 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

बलिया में रेलवे स्टेशन के पास सड़क जामकर दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि शहर के जगदीशपुर आंबेडकर बस्ती निवासी आकाश उर्फ गोदा रावत (35) की बेटे की दवा लेकर वापस घर लौटते समय रेलवे स्टेशन के सामने ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। खबर लगते ही मोहल्लेवासियों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया।

इस दौरान मौजूद लोगों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और दो घंटे तक उत्पात मचाया। इस मामले में पुलिस ने  सड़क जाम करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस राजेश कुमार रावत, राधा रावत, पेंटर, सागर रावत, दीपक बासफोर, लाखन बासफोर, लखन रावत, बबुआ रावत, विक्की रावत, धनपाल रावत, राजीव रंजन, मुन्ना रावत और दो अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago