बलिया में फर्जी मेडिकल कॉलेज चलाने के आरोप में प्रबंधक के खिलाफ FIR दर्ज

बलिया। सिकंदरपुर पुलिस ने मानक के विपरीत और फर्जी तरीके से नर्सिंग इंस्टिट्यूट और पैरामेडिकल कॉलेज चलाने पर कार्रवाई की है। प्रबंधक के खिलाफ घोखधड़ी का मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी की कोशिश तेज दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से संस्थाओं के प्रबंधकों में हड़कंप मचा है।
SHO डीके पाठक ने बताया की थाना क्षेत्र के बजरंग पीजी कॉलेज दादर आश्रम के पास रामपुर कटराई में एक निर्माणाधीन मकान में बच्चों को मेडिकल के विभिन्न कोर्सों का प्रलोभन देकर फर्जी तरीके से बाबा हरदेव नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा था। जिसका न कोई पंजीकरण है और न ही किसी संस्था से संबद्ध है।

2 दिन पहले संस्था का पोस्टर और पैंपलेट हाथ लगने पर जांच की गई तो संस्था पूरी तरह से फर्जी निकली। उसके द्वारा प्रदत्त डिग्री और डिप्लोमा सार्टिफिकेट्स भी फर्जी पाए गए। तथ्य छुपा कर बच्चों को प्रलोभन व लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार बागी सहित अन्य लोगों के FIR की
साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी गई लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। SHO ने बताया की जल्द ही प्रबंधक समेत इस कार्य में सहयोग करने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago