Categories: बलिया

बलिया – कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई अंबेडकर जयंती, बाबा साहेब को दी श्रद्धांजली

बलिया। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती कलेक्ट्रेट सभागार में मनाई गई। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। जहां नगर मजिस्ट्रेट, मुख्य राजस्व अधिकारी, उप जिलाधिकारी सर्वेश यादव तथा कलेक्ट्रेट के कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद भारत में सभी को समानता का अधिकार मिले। इसके लिए संविधान सभा का गठन हुआ और उसमें प्रारूप समिति का अध्यक्ष डॉ अंबेडकर को बनाया गया। अंबेडकर की ही देन है कि आज हम सभी को बराबरी का दर्जा मिला है और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

विश्व के अन्य देश भारत के लोकतंत्र से शिक्षा लेते हैं। भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान दिया उसके लिए भारतवासी हमेशा आभारी रहेंगे और यदि हम डॉ अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते है तो उनके बनाए संविधान के प्रति आस्था और विश्वास बनाए रखें और उसका पालन करें। यही हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

साथ ही अपर जिला अधिकारी ने कहा कि डॉ अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका जीवन संघर्ष हमें यह शिक्षा देता है कि हमें किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

12 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago