Categories: बलिया

बलियाः बार-बार नोटिस के बाद भी नहीं दी फाइल, अब दो सचिवों पर दर्ज होगा केस

बलिया के अलग अलग ब्लॉकों के दो सचिव पर बड़ी कार्रवाई होने वाली है। जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारियों ने जरुरी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने वाले दोनों सचिवों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के मुताबित डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने बेरुआरबारी ब्लॉक के एडीओ पंचायत को पत्र भेजा है। उन्होंने लिखा है कि ब्लॉक के आदर निवासी विजय सिंह की शिकायत पर सात सितम्बर 2018 को जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने चार साल के अंदर पांच बार 29 जनवरी 2019, तीन जून 2019, चार जनवरी 2020, 15 जनवरी 2021 तथा 28 मार्च 2022 को पत्र लिखकर सचिव गिरीश पांडेय से अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। लेकिन पांचों बार सचिव ने आदेश की अवहेलना की और जरुरी कागजात उपलब्ध नहीं कराए।

इसी तरह चिलकहर ब्लॉक के बीरपुर के तत्कालीन सचिव पकंज कुमार गोंड पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश जारी हुए हैं। दरअसल बीरपुर निवासी चंद्रभान यादव की शिकायत पर 13 जुलाई 2019 को जांच के निर्देश उप कृषि निदेशक को दिए गए। जिसके बाद जांच अधिकारी, जिला पंचायती राज विभाग तथा ब्लॉक की ओर से बीरपुर के तत्कालिन सचिव को 22 अगस्त 2019, तीन नवम्बर 2020, 15 जनवरी 2021, 28 मार्च 2022, 11 मई 2022 तथा 14 जून 2022 को पत्र भेजकर अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया। लेकिन संबंधित सचिव के द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।

जिसके बाद दोनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई होना तय है। बता दें कि विकास कार्यों में सरकारी धन का बंदरबाट करने वाले सचिवों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। कई ग्राम पंचायतों से सचिवों की शिकायतें सामने आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो सबसे अधिक गड़बड़ी पंचायत चुनाव से पहले प्रशासक के तौर पर गांवों के विकास की जिम्मेदारी सम्भालने के दौरान सचिवों ने की है। ऐसे में अधिकारी उनके खिलाफ अब सख्त रवैया अपनाने के मूड में हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago