Categories: बलिया

बलिया – पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, जमकर लाठी-डंडे, 8 लोग गिरफ्तार

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जहां जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे के साथ ही ईंट-पत्थर चले। मामले में पुलिस ने 8 लोगों गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया बुधवार को सुबह चालान कोर्ट में पेश किया गया।

मामले को लेकर एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि कोटवां गांव में तुरहा बिरादरी और मुस्लिम समाज के कुल 8 लोगों के खिलाफ़ मामला दर्ज कर करवाई की गई है। एक पक्ष के जयराम तुरहा, माझिल तुरहा, गुंग तुरहा व एक अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के मुंना मिया, रमजान मिया, हीरोज मिया व भीम तुरहा शामिल है।

सभी लोगों को मारपीट में चोटें भी आई है। प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं शरारती तत्वों द्वारा मामले को दोबारा तूल न दिया जाय, इसलिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसएचओ के अनुसार शराब के नशे में गाली गलौज के कारण मारपीट की घटना हुई।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago