Categories: बलिया

बलिया- ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, 7 बाइक जलकर खाक

बलिया में एक ऑटो पार्ट्स और सर्विस सेंटर की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 7 बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही मकान मालिक के भूसा में रखा अनाज और दैनिक उपयोग के कई सामान भी जलकर खाक हो गए। जिससे भारी नुकसान हुआ।

घटना रेवती नगर के वार्ड नंबर 2 के रेवती-बैरिया मुख्य मार्ग की है। जहां वार्ड निवासी संतोष पाल की ऑटो पार्ट्स एंड सर्विस सेंटर बाइक के रिपेयरिंग की दुकान है। दुकानों के पीछे वर्कशॉप किराए पर चलता है। उसके पीछे मकान मालिक का परिवार रहता है। बुधवार की रोज की तरह रात दुकानदार अपना काम निपटाने के बाद घर चला गया। उधर मकान मालिक का परिवार सो गया था।

इस बीच मकान मालिक का पूरा परिवार घर के बाहर निकल आया था। जबकि 5 वर्षीय सोया हुआ आयुष पुत्र ऋषि चौहान और 7 बकरियां घर में ही छूट गईं थीं। किसी प्रकार इन्हें निकाल कर बाहर लाया गया। इस बीच मरम्मत के बाद रखी 7 बाइक, दो झोपड़ियों सहित एक स्टैंड फैन, 5 कुर्सियां और भूसा के साथ 3 क्विंटल गेहूं, कपड़े, बिछौने आदि जलकर खाक हो गए।

रात में ऑटो पार्ट्स के दुकानों के पीछे स्थित वर्कशॉप में अचानक आग की लपटें निकलने लगीं। आग की लपटों से बाइकों के टायरों के फटने की आवाज से मकान मालिक का परिवार जग गया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने अगल बगल के मकानों से टुल्लू चलवाकर पाइपों के माध्यम से और हैंड पाइपों के पानी से लगभग दो घंटों की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago