बलिया के फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा “हमें मनमोहन सिंह के सपनों को पूरा करना है”

बलिया के फेफना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक उपेंद्र तिवारी इन दिनों सुर्खियों में हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी अपने बयानों की वजह से खबरों में छाए हुए हैं। ताजा बयान शुक्रवार को मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान आया है। भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी ने कहा है कि “हमें डॉ. मनमोहन सिंह के सपनों को पूरा करना चाहिए।”

बयान सिर्फ इतना भर नहीं था। उपेंद्र तिवारी ने मेरठ के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि “हमें नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, जवाहरलाल नेहरु और मनमोहन सिंह जी के सपनों को पूरा करना है।” उन्होंने कहा कि “देश में जितने भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री रहे हैं उनके सपनों को साकार किया जाए। हमें उन लोगों का सपना पूरा करना है जिन्होंने देश की आजादी में योगदान दिया है।”

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी शुक्रवार को मेरठ में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में उपेंद्र तिवारी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु तक के सपनों को पूरा करने की बात कह दी।

बता दें कि हफ्ते भर पहले उरई में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ही आयोजित एक कार्यक्रम में उपेंद्र तिवारी ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई को लेकर बेतुका बयान दे दिया था। उपेंद्र तिवारी के उस बयान पर खूब बवाल कटा था। दरअसल उपेंद्र तिवारी ने कहा था कि लोगों के प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से अभी पेट्रोल-डीजल काफी सस्ता है। साथ ही उन्होंने ये दावा भी किया था कि 2014 के बाद से भारत की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो चुकी है।

देखना दिलचस्प होगा कि मेरठ में डॉ. मनमोहन सिंह और जवाहरलाल नेहरु के सपनों को पूरा करने वाले बयान पर भाजपा के ही नेता क्या प्रतिक्रिया देते हैं? साथ ही भाजपा आलाकमान इसे लेकर क्या रूख अपनाता है?

Akash Kumar

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago