Categories: रसड़ा

बलिया- बेटी की शादी के लिए जा रहे पिता- पुत्र हादसे का शिकार, इकलौते बेटे की मौत

बलिया में 2 सड़क हादसों में एक किशोर की मौत हो गई। जहाँ रसड़ा में बाइक सवार पिता-पुत्र को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर गंभीर रुप से घायल हो गया वहीं पिता दूर जाकर गिर गए। घायल किशोर को तुरंत स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं दूसरे हादसे में ट्रेन से गिरकर एक किशोर घायल हो गया।

इकलौते बेटे की मौत- मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सीधा अहिलासपुर गांव निवासी अमरजीत अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ शुक्रवार करीब दस बजे बाइक से बेटी की शादी के लिए लड़का देखने के लिए स्थानीय कस्बे में स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर पर जा रहे थे।किशोर जैसे ही रसड़ा में प्यारेलाल चौराहे के पास पहुँचा तभी सड़क से गुजर रहे गिट्टी बालू से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। और फिर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किशोर माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से पिता रोते बिलखते बेसुध हो गए थे।

ट्रेन पर चढ़ते समय गिरा किशोर, घायल- एक अन्य घटना में एक किशोर ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। बिहार प्रांत के शिवगढ़ के सुगिया कसारी निवासी मोहम्मद अंजर आलम का 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद साबरमती एक्सप्रेस से अपने घर जा रहा था। रसड़ा रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन आकर रूकी। वह पानी पीने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा। इस दौरान ट्रेन चालू हो गई। तभी वह दौड़ कर ट्रेन पर चढ़ने लगा। इस बीच वह चलती ट्रेन से असंतुलित होकर गिर पड़ा। जिससे वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago