Categories: बलिया

बलिया- पिता ने अपने ही पुत्र की कर दी हत्या, सहम गया गांव

बलिया डेस्क: जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संवरुपुर गांव में शनिवार की रात एक पिता ने ही अपने दो पुत्रों के साथ बड़े पुत्र को लाठी-डंडे से पीटकर मौत की नींद सुला दिया। पति की मौत से बेसुध पत्नी ने अपने ससुर तथा दो देवरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।

पुरा मामला क्या है?
संवरुपुर गांव निवासी लालभुखन राम के तीन पुत्र संतोष राम, गोविंद राम व अशोक राम है। इनमें बड़ा संतोष राम (38) अपने मां-बाप व भाईयों से अलग रहता था। शनिवार की रात लालभुखन और संतोष में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप के मुताबिक लालभुखन के पक्ष से गोविंद राम व अशोक राम भी संतोष पर डंडा चलाने लगे। संतोष राम के सर पर लाठी का गंभीर चोट लगा और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। फिर, पिता और भाई उसे वही तड़पता छोड़ फरार हो गए।

पत्नी पार्वती देवी अचेतावस्था में पड़े पति संतोष को गोद में लेकर बिलखने लगी। इस बीच पुत्री कंचन की सूचना पर रसड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलावस्था में पुलिस ने संतोष को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

सतीश

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago