Categories: बलिया

बलिया – 4 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों का धरना, उपजिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बलिया में अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान अब प्रदर्शन रहे हैं। जहां संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही संयुक्त मोर्चा बलिया के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिला अधिकारी सीमा पांडेय को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान उपजिलाधिकारी ने ज्ञापन लेते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों पर सदस्यों को उनका पत्रक यथास्थान पहुंचाने का सार्थक आश्वासन दिया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ मोर्चे के हुए एमएसपी गारंटी कानून, बिजली बिल इत्यादि समझौते को लागू किया जाए। कृषि के लिए मुफ्त बिजली और सिंचाई की व्यवस्था की जाए।

उग्र आंदोलन की दी चेतावनी- किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा की जा रही किसानों की लूट पर रोक लगाई जाए। कृषि लागत को सस्ता किया जाए और उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाई जाए और उपज का उचित मूल्य दिया जाए। वहीं किसानों ने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

धरने को रघुवंश उपाध्याय, अशोक कुमार पांडेय, शिवाजी, चंद्रप्रकाश, सुरजीत श्रीवास्तव, गरीबा राजभर, तेज नारायण ठाकुर, संतोष सिंह, राम जी, अमन यादव, लक्ष्मी शंकर सिंह, कमलेश जी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जनार्दन सिंह और संचालन डॉ. सत्यनारायण ने किया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago