बलियाः किसान के बेटे को मिली बड़ी कामयाबी, जेईई परीक्षा में हासिल किए 97.26 पर्सेंटाइल

बलिया डेस्क : बलिया के शुभम सिंह ने जेईई मेंस (जॉइंट एंट्रेंस एग्ज़ाम) परीक्षा 2020 में बाज़ी मारकर इलाके और अपने घर का नाम रौशन कर दिया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी किए गए परिणाम में शुभम का नाम ज़िले के टॉप छात्रों की सूची में रहा। उसने परीक्षा में शानदार 97.26 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

शुभम की इस कामयाबी के बाद उसके घर और इलाके में जश्न का माहौल है। गड़वार के रामपुर असली गांव के रहने वाले शुभम सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई देवस्थली विद्यापीठ से की। यहीं से उसने इंडटमीडिएट अच्छे अंकों से पास किया। जिसके बाद उसने बिना किसी कोचिंग की मदद के आईआईटी की तैयारी शुरु कर दी। हालांकि पहली कोशिश में शुभम को सफलता नहीं मिली, लेकिन उसने यहां हार नहीं मानी। उसने फिर से प्रयास किया और इस बार उसे शानदार कामयाबी मिली।

शुभम के पिता गोपाल सिंह पेशे से किसान हैं। वह पहले एक प्राइवेट जॉब भी करते थे। लेकिन लॉकडाउन के बाद उनकी नौकरी चली गई। फिलहाल वह किसानी और घर के कामकाज कर रहे हैं। शुभम ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता को दिया है। साथ ही प्रेरणा स्त्रोत के रूप में उसने अपने चाचा मुकेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह व हिमांशु प्रताप सिंह का नाम लिया।

शुभम के पिता गोपाल सिंह ने कहा कि वह शुभम की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि उनका बेटा इसी तरह सफलता के हर शिखर को छुए। उन्होंने बताया कि शुभम बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज़ था। उसने आज अच्छे अंकों से परीक्षा पास करके ये साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से की गई कोशिश कभी व्यर्थ नहीं जाती।
बता दें कि इस साल 70 से 74 फीसदी छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा दी है।

परीक्षा का आयोजन एक सितंबर से लेकर छह सितंबर के बीच हुआ था। इस साल जेईई मेन परीक्षा के लिए 8.58 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 6.35 लाख छात्रों ने कोरोना महामारी के बीच परीक्षा दी थी। जेईई मेन के बाद अब जेईई एडवांस की परीक्षा 27 सितंबर को होगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago