Categories: बलिया

बलियाः धान खरीदी न होने से आक्रोशित किसानों ने किया चक्काजाम

बलिया के मार्केटिंग गोदाम सुखपुरा में धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद न होने से किसान परेशान है। शुक्रवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने चौराहे पर चक्का जाम कर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।किसानों के हंगामे की सूचना मिलते ही डिप्टी आरएमओ अविनाश सांगरवाल, नायब तहसीलदार अजय सिंह मौके पर पहुंचे और थाना परिसर में किसानों से वार्ता की। खरीद में आ रही बाधा को दूर करने और खरीद शुरू कराने के आश्वासन पर किसान माने और जाम समाप्त किया।

जाम लगा रहे किसानों ने बताया कि क्रय केंद्र पर दर्जनों किसान अपने अपने धान लेकर कई दिनों से पड़े हैं, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। धान खरीद में शासन के द्वारा लगातार तब्दीली से भी किसान व कर्मचारी परेशान है। इसके साथ ही धान खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों की स्थिति दयनीय है। किसान कई दिनों से अपनी ट्राली पर धान लादकर खड़े हैं, लेकिन खरीद नहीं होने से परेशानी हो रही है।

शासन की ओर से टोकन फ्री व्यवस्था को बंद कर टोकन सिस्टम जारी किया। किसानों ने टोकन निकाला तो कई किसानों को टोकन रद कर फिर से पहले की तरह फ्री व्यस्था कर दी गई। इसके बाद फिर टोकन चालू कर दिया गया। इन्ही सब अव्यवस्थाओं से परेशान किसानों ने चक्काजाम कर दिया। धान खरीद में शासन द्वारा लगातार हो रही तब्दीली से भी किसान व कर्मचारी परेशान हैं।

किसानों का आरोप है कि वो असहाय की स्थिति में हैं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। आखिर धान कैसे बेचा जाए। उनका लाभ बिचौलियों उठा रहे हैं। बारिश रुक-रुक कर हो रही है। जिसके कारण किसान रात में अपनी धान की निगरानी करने के लिए खुले आसमान के नीचे सोते हैं। उच्च अधिकारियों से बात होने पर आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है।

चक्का जाम के समाप्ति के घंटे भर बाद किसानों की समस्याओं से अवगत हुए। शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। सहयोग की अपील की। आनंद कुमार सिंह, मदन पटेल, बिंदा देवी, मंगला सिंह, साधू सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, लोकेश सिंह, राहुल सिंह, दीपक सिंह आदि शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago