Categories: बलिया

बदमाशों पर नकेल कसने तैयार बलिया पुलिस, खंगाली जा रही हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली

विधानसभा चुनाव को देखते हुए बलिया पुलिस लगातार एक्टिव नज़र आ रही है। ज़िले के गुंडों, बदमाशों पर पुलिस की नज़र बनी हुई है। पुलिस कई हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की कुंडली खंगालने में लगी है। इसके साथ ही बिहार सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

बता दे कि डीआईजी आजमगढ़ मंडल अखिलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के सयुंक्त निर्देशन में थाना क्षेत्रों में बीट के सिपाही घर घर जाकर बदमाशों का सत्यापन भी करने लगे हैं।

इसके साथ ही फरार बदमाशों की सूची तैयार कर उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने बी ग्रेड हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार की है, जो दूसरे जनपदों में भी जा कर घटनाओं को अंजाम देते है। ऐसे हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली एडीजी कार्यालय स्तर पर खंगाली जा रही है। इन पर दर्ज मुकदमों के बारे में जानकारी रखी जा रही है। इसके लिए बीट पुलिस अधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है।

कुलमिलाकर विधानसभा चुनाव को लेकर बलिया पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। बदमाशों पर नकेल कसने के साथ ही हथियारों पर भी पुलिस का फोकस है। पुलिस ने लाइसेंसी हाथियार धारकों के असलहे भी जमा कराने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। पुलिस ने पांच हजार लोगों को अबतक शांति भंग की आशंका में पाबंद किया है। यूपी के रास्ते बिहार शराब की तस्करी करने वाले तस्करों पर चुनाव को देखते हुए खास नजर रखी जा रही है। इसके अलावा अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। ऐसे में आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस एक बार फिर शराब माफिया पर नजर रख रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago