डिफेंस मिनिस्ट्री में आडिटर बनी बलिया के किसान की बेटी, जिले में ख़ुशी का माहोल

बलिया डेस्क: शहर के जगदीशपुर निवासी किसान विनीत पांडेय की बेटी स्तुति पांडेय ने सफलता का वह मुकाम हासिल किया है जिसका सपना लगभग हर कोई देखता हैं। स्तुति ने डिफेंस मिनिस्ट्री में आडिटर बनकर न सिर्फ अपने पिता का सीना चौड़ा किया है बल्कि दिल्ली पब्लिक स्कूल व जनपद का नाम भी रौशन किया है।

स्तुति के साथ उसकी जुड़वा बहन स्मृति पांडेय ने भी इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश स्मृति का चयन नहीं हो पाया। ज्ञात हो कि वर्ष 2014 में एसससी, सीजीएल-2014 परीक्षा अपना भाग्य आजमाने के दौरान दोनों जुड़वा बहनों ने लगभग तीन वर्षों तक परीक्षा के पांच पड़ाव में एड़ी-चोटी का जोर लगाया। फल स्वरूप बीते एक अप्रैल को जारी हुए परीक्षा परिणाम में स्तुति को तो सफलता मिली, लेकिन बहन स्मृति को निराशा हाथ लगी।

शनिवार को परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में दोनों बहनों को बुलाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रबंधक मोहम्मद शाहिद ने ट्राफी देकर स्तुति को नवाजा और मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बता दें कि स्तुति चार भाई-बहन है। पिता किसान और मां गृहिणी है। बचपन से स्तुति व स्मृति पढ़ाई में हमेशा अव्वल आई है। स्तुति ने बताया कि वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देना चाहती है। कहा कि लक्ष्य अगर निर्धारित हो और मेहनत की कोई सीमा न हो तो सफलता अपने आप ही कदम चूमती है।

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago