पंचायत चुनाव को लेकर अधिकारियों की बैठक, डीएम ने कहा- भयमुक्त वातावरण में कराना है चुनाव

बलिया : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अदिति सिंह व पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। लोगों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने और झगड़ा-बवाल व अन्य अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के सम्बन्ध में विशेष निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गांव की हर गतिविधि पर बिट के सिपाही पैनी नजर रखें। हिस्ट्रीशीटरों, टॉप-10 व जिला बदर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखी जाए। हर वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी करने, लाइसेंसी हथियार जमा कराने, चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले सम्भावित अराजकतत्वों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने के के संबंध में निर्देश दिया।

जनपद में पुलिस की छवि व्यवहारकुशल बनाए रखने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि मतदान को निष्पक्ष, सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराना है। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का भी ख्याल रखना है।

पुलिस अधीक्षक डॉ ताडा ने निर्देश दिया कि जो संवेदनशील मतदान केन्द्र के गांव या मजरे हैं, वहां एसडीएम-सीओ दल-बल के साथ फ्लैग मार्च करते रहें। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाय। बैठक में सभी एसडीएम, सीओ व थाना प्रभारी थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago