बलिया – कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घर लौटे डॉक्टर की मौत!

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है. वहीँ इसके साथ साथ मौ’त के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं. अब एक रिटायर डॉक्टर के मरने की खबर सामने आई है. बड़ी बात यह है कि रिटायर डॉक्टर ठीक होकर घर चले आये थे लेकिन बाद में उनकी तबियत फिरसे बिगड़ गयी और उनका निधन हो गया.

खबर कुछ यूँ है कि यह रिटायर डॉक्टर जिला अस्पताल में लम्बे समय तक पोस्टेड थे और रिटायर होने के बाद उन्होंने अपना एक प्राईवेट क्लीनिक खोला था. बीते एक पखवारे पहले उनकी कोरोना जांच हुई थी जिसमे वह पॉजिटिव पाए गए थे. बाद इसके उन्हें एल-1 अस्पताल बसंतपुर में भर्ती कराया गया था.

कुछ ही दिनों में वह ठीक हो गए और उनकी कोरोना जांच निगेटिव आ गयी. इसके बाद वह घर आ गए. लेकिन घर आने के बाद उनकी तबियत फिर से बिगड़ गयी और इलाज के लिए उन्हें वाराणसी में भर्ती कराया गया. अब सोमवार को उनकी मौत हो गई. हालाँकि दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनकी मौत कोरोना से नहीं हुई है.

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उन्हें लीवर की बीमारी थी. उनकी उम्र 71 साल हो चली थी. वहीँ उनकी इधर जांच भी नहीं हुई थी तो कोरोना से उनकी मौ’त की पुष्टि नहीं हो सकती है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago