Categories: बलिया

बलिया- कोरोनाकाल में मनरेगा मजदूरों से करवाई मजदूरी, अब नहीं कर रहे भुगतान, खाने के पड़े लाले

बलिया डेस्क : लॉकडाउन और कोरोना की वजह से आई तबाही के बीच गरीब मजदूरों की आखिरी उम्मीद थी मनरेगा. लेकिन अब इसके मजदूरों को भुगतान ही नहीं किया जा रहा है. ऐसे में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के घरों में खाने के लाले पड़ चुके हैं. अब भुगतान न होने की वजह से सोमवार को श्रमिकों ने ब्लाक मुख्यालय प्रदर्शन किया.

आपको बता दें कि इससे पहले भी मनरेगा मजदूरों ने भुगतान न होने की वजह से प्रदर्शन किया था. अब सोमवार को एक बार फिर से मजदूरों की तरफ से प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी की गयी. बाद इसके श्रमिकों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ प्रवीनजीत को दिया है. बीडीओ प्रवीनजीत की तरफ से नाराज़ मजदूरों को जांच के बाद भुगतान करने का भरोसा दिलाया है.

इस मामले को लेकर मजदूरों का कहना है कि बीते मई और जून में मनरेगा के तहत उन्होंने काम किया. जिसकी मजदूरी अभी तक उन्हें नहीं मिली है. मजदूरों का कहना है कि इससे पहले भी उन्होंने दस अगस्त को भुगतान करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था और तत्कालीन बीडीओ के सामने अपनी परेशानी रखी थी. उन्हें भुगतान का आश्वासन भी दिया गया था लेकिन अब इतने दिन बीतने की बाद भी इस दिशा में कुछ नहीं किया गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago